बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: नाम शरीफ ओर कारनामे ऐसे.. 15 साल से गिरफ्तरी बनी हुई थी चुनौती ?

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News:  राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश शरीफ को गिरफ्तार कर लिया।…


Breaking News:  राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चौपानकी के ग्वालदा गांव में भेष बदलकर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके मकान की घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को देख शरीफ भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Advertisement

दरअसल, 9 नवंबर 2010 को तिजारा थाने में शेखपुर जट निवासी हारून ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ईदरिश का अपहरण कर 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में भिवाड़ी पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी शरीफ और सलीम लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे।Breaking News

आखिरकार, 15 साल बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली और शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर भिवाड़ी एसपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी सलीम की तलाश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp