मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की दिल्ली में बैठक आयोजित

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अंतर्गत हिंदी को प्रोत्साहन देने वाली केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के पुनर्गठन के बाद पहली बैठक दिल्ली स्थित नीति भवन में आयोजित की गई। केंद्रीय योजना…


Breaking News: केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की दिल्ली में बैठक आयोजित
Breaking News: केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति की दिल्ली में बैठक आयोजित
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अंतर्गत हिंदी को प्रोत्साहन देने वाली केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के पुनर्गठन के बाद पहली बैठक दिल्ली स्थित नीति भवन में आयोजित की गई। केंद्रीय योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संबंधित सांसदों, सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों तथा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पिछली बैठक की प्रगति रिपोर्ट, नीति आयोग में राजभाषा की स्थिति, सभी सदस्यों द्वारा कार्य सूची पर विचार विमर्श मुख्य पक्ष रहे। Breaking News

Advertisement

उक्त जानकारी इस बैठक में भाग लेकर लौटे केंद्रीय हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में राजभाषा हिंदी के बहुआयामी प्रचार-प्रसार के संदर्भ में सभी सदस्यों ने अपने प्रासंगिक व्यवहारिक सुझाव दिए। अध्यक्षीय संबोधन में समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री राव ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समिति को ठोस कार्य करने होंगे, ताकि सभी की बोलियों व भाषाओं का सम्मान करते हुए हिंदी के लिए कार्य किया जा सके।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी तपोजा दत्ता की संचालन में आयोजित इस बैठक में लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी, राज्यसभा सांसद गोविंदभाई लालजीभाई धोलकिया, सांसद नगेंद्र राय, सांसद रामचंद्र जांगड़ा तथा सदस्यों सतेंद्र प्रसाद टपूकड़ा, मास्टर बलवीर सिंह, भोज प्रकाश, परशुराम गुप्ता, डॉ आशा गहलोत,शम्मसुस सादिक आदि ने अपने सुझाव एवं विचार रखे। कार्यक्रम निदेशक निधि छिब्बर के शाब्दिक अभिनंदन से प्रारंभ हुई इस बैठक में उपसचिव डॉ आशीष कुमार पंडा ने नीति आयोग में राजभाषा की स्थिति पर प्रकाश डाला। संयुक्त सचिव केएस रेजीमोन द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर समिति से जुड़े सभी अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp