बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में दिवाली से पहले बड़ी राहत, 25,000 गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटन की तैयारी शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana के लोगों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार करीब 25,000 पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित करने जा रही है। ये प्लॉट उन परिवारों को दिए…


Haryana में दिवाली से पहले बड़ी राहत, 25,000 गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटन की तैयारी शुरू
Haryana में दिवाली से पहले बड़ी राहत, 25,000 गरीब परिवारों को प्लॉट आवंटन की तैयारी शुरू
Google News Follow us on Google

Haryana के लोगों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार करीब 25,000 पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटित करने जा रही है। ये प्लॉट उन परिवारों को दिए जाएंगे जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। योजना के तहत सरकार 17 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सकती है। सभी जिलों से रिपोर्ट मिल चुकी है और आवंटन की प्रक्रिया पंचायत विभाग द्वारा पूरी की जाएगी।

Advertisement

ड्रॉ और चयन प्रक्रिया

जिन लाभार्थियों ने पहले आवेदन किया था, उन्हीं में से ड्रॉ के माध्यम से चयन किया गया है। सरकार ने 561 गांवों और 16 कस्बों की सूची तैयार की है। प्लॉट का क्षेत्रफल लगभग 50 गज होगा। योजना में 14 जिलों के 55 ब्लॉकों को शामिल किया गया है। कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, यानी जैसे-जैसे ज़मीन उपलब्ध होगी, प्लॉटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

जिलेवार प्लॉट आवंटन

  • भिवानी: 39 प्लॉट
  • फरीदाबाद: 33 प्लॉट
  • फतेहाबाद: 165 प्लॉट
  • हिसार: 766 प्लॉट
  • कैथल: 87 प्लॉट
  • करनाल: 2,111 प्लॉट
  • कुरुक्षेत्र: 1,834 प्लॉट
  • महेंद्रगढ़: 313 प्लॉट
  • नूंह: 449 प्लॉट
  • पानीपत: 258 प्लॉट
  • रोहतक: 252 प्लॉट
  • सिरसा: 2,398 प्लॉट
  • सोनीपत: 784 प्लॉट
  • यमुनानगर: 86 प्लॉट

पंचायतों को मिलेगी वित्तीय सहायता

इस योजना के तहत राज्य सरकार पंचायतों को प्रति एकड़ के हिसाब से वित्तीय सहायता भी देगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  • महाग्रामों में: प्रति एकड़ ₹50 लाख
  • अन्य गांवों में: प्रति एकड़ ₹35 लाख
सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp