बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana SC और OBC छात्रों के लिए बड़ी खबर, छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार ने SC और OBC वर्ग के मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को…


Haryana SC और OBC छात्रों के लिए बड़ी खबर, छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
Haryana SC और OBC छात्रों के लिए बड़ी खबर, छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार ने SC और OBC वर्ग के मेधावी छात्रों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद के लिए 12,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Advertisement

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

छात्रवृत्ति की राशि

SC छात्र:

  • 10वीं पास: शहरी 70%, ग्रामीण 60% अंक पर ₹8,000
  • 12वीं पास: शहरी 75%, ग्रामीण 70% अंक पर ₹8,000 से ₹10,000
  • Graduate level: शहरी 65%, ग्रामीण 60% अंक पर ₹9,000 से ₹12,000

OBC (पिछड़ा वर्ग A):

  • 10वीं पास: शहरी 70%, ग्रामीण 60% अंक पर ₹8,000
  • OBC (पिछड़ा वर्ग B):
  • 10वीं पास: शहरी 80%, ग्रामीण 75% अंक पर ₹8,000

सामान्य वर्ग:

  • 10वीं पास: शहरी 80%, ग्रामीण 75% अंक पर ₹8,000

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र और हरियाणा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र (Family ID)
  • बैंक खाता और आधार कार्ड
  • अभिभावकों की वार्षिक आय ₹4 लाख से कम होने का Certificate

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक छात्र 31 जनवरी 2026 तक saralharyana.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp