बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana विधायकों के लिए बड़ा ऐलान! अब घर, फ्लैट और कार पर मिलेगा भारी वित्तीय लाभ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार ने प्रदेश के विधायकों के लिए नए लाभ लागू किए हैं। अब विधायकों को कार खरीदने या मकान/फ्लैट बनाने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण मिलेगा। इसके साथ…


Haryana विधायकों के लिए बड़ा ऐलान! अब घर, फ्लैट और कार पर मिलेगा भारी वित्तीय लाभ
Haryana विधायकों के लिए बड़ा ऐलान! अब घर, फ्लैट और कार पर मिलेगा भारी वित्तीय लाभ
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार ने प्रदेश के विधायकों के लिए नए लाभ लागू किए हैं। अब विधायकों को कार खरीदने या मकान/फ्लैट बनाने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें प्रतिमाह 10,000 रुपए का विशेष यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। यह नए संशोधन सितंबर में राज्यपाल की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन के जरिए लागू किए गए हैं।

Advertisement

नए प्रावधान के तहत दूसरी बार अग्रिम ऋण लेने के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त और तीसरी बार मकान निर्माण के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त हटा दी गई है। इसके अलावा विधायकों को एक करोड़ रुपए के ऋण के अतिरिक्त अपने घर की बड़ी मुरम्मत और बदलाव के लिए 10 लाख रुपए तक की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।

अगर कोई सदस्य पहली बार अग्रिम ऋण लेने के बाद 60 वर्ष से कम उम्र का है और पिछली अग्रिम राशि के मूलधन व व्याज की वसूली पूरी कर चुका है, तो वह दूसरी बार अग्रिम राशि लेने का हकदार होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके अलावा, यदि किसी सदस्य ने अपने मकान निर्माण के लिए अग्रिम बकाया मूलधन राशि में से दस लाख रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया है, तो वह अपने मकान की बड़ी मुरम्मत या बदलाव के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक की निकासी करने का हकदार होगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp