मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Big Accident: हरियाणा के गुरूग्राम में हुआ बडा हादसा: रेवाड़ी के पुलिस कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत

Written by: PK Chauhan

Published:

Big Accident: गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया…


हरियाणा के गुरूग्राम में हुआ बडा हादसा: रेवाड़ी के पुलिस कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत
हरियाणा के गुरूग्राम में हुआ बडा हादसा: रेवाड़ी के पुलिस कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत
Google News Follow us on Google

Big Accident: गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस टीम नियमित नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल अजय महिंद्रा पिकअप वाहन की चेकिंग कर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे उछल गई और ट्राला सीधे अजय कुमार को अपनी चपेट में लेता हुआ निकल गया।Big Accident

Advertisement

2019 से गुरूग्राम में थे कार्यरत‘ बता दे कि कॉन्स्टेबल अजय कुमार रेवाड़ी जिले के कुमरौदा जाटूसाना गांव के निवासी थे। वह 2019 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और तब से गुरुग्राम में ही तैनात थे। अजय के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है।Big Accident

मौके पर ही हुई मौत: बता दे हादसे के तुरंत बाद ट्राला चालक वाहन सहित फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अजय कुमार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्राले के नंबर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम हाईवे रूट पर लगे कैमरों की मदद से वाहन के लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।Big Accident

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp