मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Big accident in Rewari: हाईवे पर दो ट्रकों में भिंडत, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर लंबा जाम

Written by: PK Chauhan

Published:

 Big accident in Rewari:  दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेवाड़ी जिले के आसलवास पुल के पास सुबह करीब चार बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर…


 Big accident in Rewari:  दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेवाड़ी जिले के आसलवास पुल के पास सुबह करीब चार बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement

हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक तेज रफ्तार से गलत दिशा में आ रहा था और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर जाम लग गया। Big accident in Rewari

सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक ट्रक चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं हादसे के बाद दूसरा चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। Big accident in Rewari

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया और महज दस मिनट में जाम को पूरी तरह से खुलवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp