Wednesday, 25 November 2026

धू धू कर जली भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री, लाखों का सामान जलकर राख

Written by: Beste news

Published:

भिवाड़ी: जिले के भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में…


धू धू कर जली भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री, लाखों का सामान जलकर राख
धू धू कर जली भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री, लाखों का सामान जलकर राख
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: जिले के भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 11 घंटे में आग काबू पाया गया।

Advertisement

फैक्ट्री में जूता निर्माण से संबंधित सामग्री और अन्य सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना धुआं निकलता रहा. दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी. फैक्ट्री के अंदर मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाने में समय लगा। घटना के दौरान आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती। औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां होने के कारण आग के दूसरी इकाइयों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया.जानकारी के अनुसार भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के ई-133 में DEIEM INDIA PVT. LTD. नाम से जूता फैक्ट्री संचालित है। बुधवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी है। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती। राजू खान ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सका। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है.। फैक्ट्री प्रबंधन से भी आग लगने के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp