Thursday, 8 October 2026

ओला-उबर के खिलाफ रेवाड़ी में टैक्सी चालक उतरे सड़कों पर, जानिए क्या है मांग

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी में टैक्सी चालको की ओर से ओला-उबर के खिलाफ सड़कों पर आ गए है। राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक भूपेंद्र सिंह राठी की अध्यक्षता में…


ओला-उबर के खिलाफ रेवाड़ी में टैक्सी चालक उतरे सड़कों पर, जानिए क्या है मांग
ओला-उबर के खिलाफ रेवाड़ी में टैक्सी चालक उतरे सड़कों पर, जानिए क्या है मांग
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी में टैक्सी चालको की ओर से ओला-उबर के खिलाफ सड़कों पर आ गए है। राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक भूपेंद्र सिंह राठी की अध्यक्षता में हुई। रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक में ऑनलाइन कैब कंपनियों ओला और उबर के खिलाफ चालकों ने रोष जाहिर किय। चालकों का कहना था कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों की ओर से उचित किराया नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement

 

राजेश पायलट चौक के पास रेवाड़ी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिलेभर के टैक्सी चालक और कार मालिक शामिल हुए। बैठक में राहुल कुमार को प्रधान और जोगिंदर रामपुरा को उपप्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में ऑनलाइन कैब कंपनियों ओला और उबर के खिलाफ चालकों ने रोष जताया। चालकों का कहना था कि पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद कंपनियों की ओर से उचित किराया नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

इससे टैक्सी चालकों के लिए परिवार का खर्च चलाना और वाहनों की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से कंपनियों के लिए उचित किराया निर्धारित करने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल के माध्यम से हरियाणा के परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

इसमें पेट्रोल-सीएनजी की कीमतों के अनुरूप टैक्सी किराया तय करने, चालकों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा की व्यवस्था करने तथा रेवाड़ी में स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग की गई। टैक्सी स्टैंड पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

 

ये भी पढ़ेंमहिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper