
Bhiwadi News: श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान राजस्थान के अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्त को टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ खंडित हो गई और शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर सैकड़ों कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद यादव और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाया और करीब एक घंटे की बातचीत के बाद जाम को खुलवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि दोषी बाइक सवार की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
घायल शिवभक्त की पहचान सवाईमाधोपुर निवासी अमित मीणा के रूप में हुई है, जो करीब 50 साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए टपूकड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।Bhiwadi News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
हादसे के बाद शिवभक्तों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए खंडित कांवड़ को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी वाहन के माध्यम से हरिद्वार दोबारा भेजा गया, ताकि गंगाजल की यात्रा पूरी हो सके देशभर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यात्रा में अवरोध पैदा कर रही हैं।Bhiwadi News
