बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari Crime: लिफ्ट लेकर हरियाणा के रेवाड़ी में छीना आटो, जानिए कैसे चढे हत्थे

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari Crime: पुलिस ने ऑटो में सवार हुए दो युवकों से नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों…


लिफ्ट लेकर हरियाणा के रेवाड़ी में छीना आटो, जानिए कैसे चढे हत्थे
लिफ्ट लेकर हरियाणा के रेवाड़ी में छीना आटो, जानिए कैसे चढे हत्थे
Google News Follow us on Google

Rewari Crime: पुलिस ने ऑटो में सवार हुए दो युवकों से नकदी व मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव निहाल सिंह का पुरवा निवासी प्रियांशु व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव ढीका पखनपुर निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया एक ऑटो रिक्शा,एक छीना हुआ मोबाइल फोन व 300 रुपये की नकदी बरामद की है।

Advertisement

गत 12 सितंबर को एमपी के जिला मुरैना के गांव धूरकूड़ा निवासी मोनू धाकड़ ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह और उसका दोस्त देवकच्छ निवासी सचिन धाकड़ करनावास बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में सवार हुए थे। करनावास से कुछ दूर चलने के बाद ऑटो में सवार दो युवकों ने उनके साथ छीनाझपटी करना शुरू कर दिया।Rewari Crime

उसकी जेब से नकदी व एक मोबाइल फोन छीनने के बाद आरोपियों ने उसे और उसके दोस्त सचिन को ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह ऑटो को लेकर भगा गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर दो आरोपी यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव निहालसिंह का पुरवा निवासी प्रियांशु व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव ढीका पखनपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो रिक्शा,एक छीना हुआ मोबाइल फोन व 300 रूपये की नकदी बरामद की है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp