Friday, 9 October 2026

यात्री ध्यान दें! इस दिन बंद रहेगी रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन, इन ट्रेनों के बदले रूट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best E News: रेलवे में यात्रा करने वालो के लिए जरूरी सूचना है। बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण के चलते 14…


Attention passengers! Rewari-Bikaner train to remain cancelled on this day; routes of these trains diverted.
Attention passengers! Rewari-Bikaner train to remain cancelled on this day; routes of these trains diverted.
Google News Follow us on Google

Best E News: रेलवे में यात्रा करने वालो के लिए जरूरी सूचना है। बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण के चलते 14 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसी को लेकर रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन रद्द रहेगी, जबकि सीकर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके अलावा हिसार-दिल्ली, दिल्ली-सीकर और दिल्ली-जोधपुर सहित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ रेलसेवाओं के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

Advertisement

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। उनके अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर व 54790 बीकानेर-रेवाड़ी 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंRohtak पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: पति ने ही उतारा था पत्नी को मौत के घाट

इन ट्रेनों के बदलेंगे रूट

  • 54310 हिसार-दिल्ली: भिवानी-रेवाड़ी होकर चलेगी। हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली और कोसली में ठहराव।
  • 54309 दिल्ली-हिसार: रेवाड़ी-भिवानी-हिसार मार्ग से चलेगी। कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी में ठहराव।
  • 14714 दिल्ली सराय-सीकर: रेवाड़ी-रींगस-सीकर मार्ग से चलेगी।
  • नारनौल, नीमकाथाना और रींगस में ठहराव।
  • 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर: रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से चलेगी।
  • नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी और मकराना में ठहराव होगा।
  • 14709 हनुमानगढ़-जयपुर, सादुलपुर-चूरू-सीकर मार्ग से चलेगी।
  • चूरू और फतेहपुर शेखावाटी में ठहराव।

गाड़ी संख्या 19807 कोटा-सिरसा 13 अक्टूबर को कोटा से चलने वाली यह ट्रेन सीकर-चूरू-सादुलपुर मार्ग से संचालित होगी।
लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी और चूरू में ठहराव।

इन ट्रेनों के समय में किय बदलाव

गाड़ी सख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर: 14 अक्टूबर को निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी तथा गाड़ी संख्या 54703 बठिंडा-जयपुर: 14 अक्टूबर को मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

ये भी पढ़ेंNH 48 धारूहेड़ा पर ट्राले में लगी आग, ड्राइवर झुलसा !

साबरमती-दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने साबरमती से दिल्ली के लिए एक ट्रिप आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04251 साबरमती-दिल्ली स्पेशल 10 अक्टूबर को रात 10:55 बजे साबरमती से रवाना होगी और 11 अक्टूबर को शाम 5:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।

इन ट्रेनों का सफर रहेगा छोटा

54803 सीकर-रेवाड़ी को 14 अक्टूबर को सीकर से चलकर लोहारू तक जाएगी। लोहारू से रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी। 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के बजाय लोहारू से संचालित होगी। रेवाड़ी-लोहारू के बीच रद्द रहेगी।

ये भी पढ़ेंस्टेट अवाॅर्डी अध्यापक मुकेश कुमार को रेवाड़ी MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया सम्मानित

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp