गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Accident News: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टककर, भिवाडी कापडीवास मार्ग पर हुआ हादसा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Accident News: भिवाड़ी कापडीवास पैराफरी मार्ग पर मंगलवार रात दर्दनाक (Accident News Rewari) सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा…


Accident News: भिवाड़ी कापडीवास पैराफरी मार्ग पर मंगलवार रात दर्दनाक (Accident News Rewari) सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महेश्वरी के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। Accident News

Advertisement

सेक्टर छह थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमर कुमार (40) के रूप में हुई है, जबकि घायल छोटा भाई उत्तम कुमार है। दोनों भाई दिल्ली के साहिबाबाद डेयरी क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में धारूहेड़ा सेक्टर पांच स्थित एमटूके सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। मंगलवार रात दोनों स्कूटी पर सवार होकर पैराफरी मार्ग से धारूहेड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रेवाड़ी के अस्पताल मेंे भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने अमर कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उत्तम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp