
धारूहेड़ा (Best E News) हरियाणा में तेजी से विकसित हो रहे धारूहेड़ा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। धारूहेड़ा के विकास को रफ्तार देने के लिए सेक्टर 20 विकसित करने की तैयारी की जा रही है । बता दे कि इसके लिए दो गांव के करीब 125 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सेक्टर 20 कमर्शियल परियोजना (Sector 20 Commercial Project) के लिए गढ़ी अलावलपुर और महेश्वरी की जमीन को चुना गया है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से धारूहेड़ा के शहरी विकास को नहीं रफ्तार मिलेगी। चलिए जान लेते हैं सेक्टर 20 को लेकर क्या है पूरा प्लान और किन-किन गांव की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।
धारूहेड़ा में विकसित होगा सेक्टर 20
हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब रेवाड़ी जिले (Rewari News) में तेजी से विकसित हो रहे धारूहेड़ा शहर के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यहां नई सेक्टर के विकास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की तरफ से धारूहेड़ा में सेक्टर 20 (Sector 20 in Dharuhera) विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के लिए दो गांव के करीब 125 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस योजना से धारूहेड़ा के शहरी विस्तार को नई दिशा मिलने की संभावना है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दो गांव की 125 एकड़ जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) करके बनाए जाने वाले इस सेक्टर का उद्देश्य धारूहेड़ा में व्यवसायिक विकास (Commercial Development in Dharuhera) के लिए नई जगह तैयार करना है। इससे आने वाले समय में शहर के विकास का दायरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंसावधान! परिवहन विभाग के आयुक्त का नया आदेश: इन वाहनो को तुरंत करों इंपाउंड
HSVP ने जारी की परियोजना की डिटेल्स
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लिस्ट में इस परियोजना का नाम Development of Sector 20 Commercial Dharuhera दर्ज है। इसका प्रोजेक्ट नंबर 2883 है। जमीन अधिग्रहण से जुड़ी इस योजना (Scheme related to land acquisition) की जानकारी 1 सितंबर 2026 से उपलब्ध करवाई तथा और इसके लिए 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि तय की गई है।
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
सेक्टर 20 कमर्शियल परियोजना (Sector 20 Commercial Project) के लिए गढ़ी अलावलपुर और महेश्वरी की जमीन को चुना गया है। टोटल 125 एकड़ जमीन में प्रस्तावित इस योजना पर आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग के अनुसार होगी। फिलहाल आसपास के लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि जमीन अधिग्रहण का प्रक्रिया (Land acquisition process) कब तक पूरा होता है और विकास कार्य कब शुरू होता है। धारूहेड़ा में सेक्टर 20 के विकास की है योजना आने वाले समय में शहर के व्यावसायिक विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना बन सकती है।
ये भी पढ़ेंबावल में ट्रैक्टर से गिरा युवक, दर्दनाक मौत
धारूहेड़ा को मिलेगी नई दिशा
धारूहेड़ा पिछले कई सालों से तेजी से विकसित होने वाले इलाकों में शामिल रहा है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) के नजदीक होने की वजह से यहां आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। ऐसे में सेक्टर 20 कमर्शियल की योजना को क्षेत्र के भविष्य के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। 125 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित यह योजना धारूहेड़ा के विकास (Development of Haryana) की बड़ी योजनाओं में शामिल है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया, मुआवजे का रेट और निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख को लेकर पूरी जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी और धारूहेड़ा में विकसित होंगे 8 नए सेक्टर, जानिए किन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
