मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: अटेली महाविद्यालय में 4.51 करोड़ रुपये से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, PWD ने जारी की निविदाएं

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: मंडी अटेली: अटेली क्षेत्र के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अटेली राजकीय  (Ateli College )महाविद्यालय में वर्षों से अधूरा पड़ा मल्टीपर्पज हॉल अब पूरा होने जा रहा…


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
Google News Follow us on Google

Haryana News: मंडी अटेली: अटेली क्षेत्र के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अटेली राजकीय  (Ateli College )महाविद्यालय में वर्षों से अधूरा पड़ा मल्टीपर्पज हॉल अब पूरा होने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 4.51 करोड़ रुपये की लागत से हॉल निर्माण पूरा कराने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। इसके साथ ही विभाग ने तय किया है कि यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग एक वर्ष की निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।Haryana News

Advertisement

बुनियादी ढांचा होगा मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि Haryana CM  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर खास जोर दिया जा रहा है। अटेली कॉलेज का यह प्रोजेक्ट भी सरकार की इसी दूरदर्शी योजना का हिस्सा है, जिससे स्थानीय युवाओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण मिल सकेगा।

समग्र विकास की दिशा में बडा कदम: आरती सिंह राव ने यह भी कहा कि मल्टीपर्पज हॉल न केवल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि खेल, सांस्कृतिक आयोजनों और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए भी एक सशक्त मंच बनेगा। उनके अनुसार, सरकार क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और ‘सबका साथ–सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए अटेली में विकास कार्यों की यह रफ्तार आगामी समय में भी जारी रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp