Cyber Fraud: आज के समय में साइबर फ्रॉड की घटनाएं काफी ज्यादा होने लगी है ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक छोटी सी गलती बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। हरियाणा सरकार के द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने लोगों से अपील किया है कि बिना सोचे समझे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें वरना आपकी कमाई चंद मिनट में गायब हो सकती है। राज्य सरकार के द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कुछ टिप्स भी दिया गया है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
साइबर फ्रॉड से कैसे बचे(Cyber Fraud)
अंजान लिंक पर ना करें क्लिक: हरियाणा सरकार ने लोगों से अपील किया है कि अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी अननोन नंबर से कोई लिंक आता है तो उसपर बिना सोचे समझे क्लिक न करें। आप अगर अनजान लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक करेंगे तो आपके बरसों की कमाई चंद सेकंड में लूट सकती है।
ऑनलाइन पेमेंट करते समय बरते सावधानी: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से काफी ज्यादा फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा है ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती आपके बड़े मुश्किलों में फंसा सकती है।
पब्लिक वाई-फाई का ना करें इस्तेमाल : आप भूल कर भी पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें और खास कर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए तो पब्लिक वाई-फाई का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करके अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
हाउस अरेस्ट हो तो पुलिस से करें संपर्क : आज के समय में हाउस अरेस्ट की घटनाएं काफी बढ़ चुकी है और फ्रॉड हाउस अरेस्ट करके लोगों से पैसे ठग लेते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो पुलिस से संपर्क करें।











