बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Written by: Best E News

Published:

उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान-2026” एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अंतर्गत ,राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में  एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों…


राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Google News Follow us on Google

उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान-2026” एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अंतर्गत ,राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना में  एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. टी.सी. राव (सेवानिवृत्त मेजर) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रेरणादायक नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से सभी को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा “हर घर तिरंगा अभियान” में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:शिव रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन, जानिए कल क्या होगा

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. विजय सिंह ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी को राष्ट्रहित एवं देशभक्ति की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. टी.सी. राव (सेवानिवृत्त मेजर), एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री नवीन कुमार, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. विजय सिंह तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ये भी पढ़ें:ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ह़डताल के ऐलान पर दो टूक जबाव

यह कार्यक्रम उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित “हर घर तिरंगा अभियान-2026” एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” से संबंधित गतिविधियों के क्रम में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सदैव बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp