Dharuhera News: भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक

On: April 11, 2026 5:32 PM
Follow Us:
Bhimrao Ambedkar

धारूहेड़ा: संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति की बैठक प्रधान चाप सिंह शोर्या की अगुवाई में हुई। बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को झांकी व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सोंपी गई। झांकी को उपचेयरमैन अजय जांगडा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।Dharuhera News

संत शिरोमणि गुरु रविदास समिति के प्रधान ने बताया कि सुबह 9 बजे राव शिवरत्न मार्केट, बस स्टैंड झांकी शुरू होगी तथा भगत सिंह चौक से होते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगी। पार्क में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर अंबेडरकर पार्क में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके उप प्रधान सुधीर, कोषाध्यक्ष जीतन शौर्य
प्रशांत कुमार, त्रिलोक यशपाल, मन्नू, सुरेश व मुख्य सलाह कार सुंदर लाल बुराड़िया मौजूद रहेDharuhera News

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now