Wednesday, 14 October 2026

Haryana crime: डेयरी संचालक पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी दबोचा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा को एक बडी सफलता मिली है। डेयरी संचालक पर कातिलाना हमला करने वाले दूसरा आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। इतना ही नहीं टीम ने एक अवैध…


Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा को एक बडी सफलता मिली है। डेयरी संचालक पर कातिलाना हमला करने वाले दूसरा आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। इतना ही नहीं टीम ने एक अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचना गांव गुर्जर माजरी निवासी अमित उर्फ कुकु के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी गत 9 अप्रैल को गांव आसलवास निवासी एक डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने की वारदात में भी मुख्य रूप से संलिप्त था। Haryana crime

Advertisement

बता दे कि 10 अप्रैल को सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि अमित उर्फ कुकु निवासी गांव गुर्जर माजरी अवैध हथियार लेकर गांव भटसाना से निखरी रोड पर किसी के इंतजार में खडा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अमित उर्फ कुकु निवासी गांव गुर्जर माजरी बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

मामला दर्ज किया जांच में खुलासाज्: बता दे इसी मामले को लेकर धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Haryana crime

डेयरी संचालक पर फायरिंग का हुआ खुलासा: बता दे कि आरोपी अमित उर्फ कुकु ने एक अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने गत 9 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे, बावल सेक्टर-3 (HSIIDC ऑफिस के पीछे) स्थित एक गाय की डेयरी पर अपने साथी नीरज खटाना के साथ मिलकर डेयरी संचालक सतबीर (निवासी आसलवास) पर जान से मारने की नियत से दो सीधे फायर किए थे। Haryana crime

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

 

जो इस मामले में पीड़ित डेयरी संचालक ने समय रहते नीचे झुककर अपनी जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में थाना कसौला में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी नीरज खटाना पहले ही काबू कर लिया था। Haryana crime

आगामी कार्रवाई :सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ कुकु को अब थाना कसौला में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल तफ्तीश (अनुसंधान) किया जाएगा। आरोपी से वारदात में उपयोग किए गए अवैध हथियार के स्रोत व इस अपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

 

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp