Wednesday, 14 October 2026

Haryana crime: रेवाड़ी का जाना माना डीलर प्रवीन राव उर्फ बॉबी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी के सेक्टर-3 पुलिस ने दुकान पर कब्जा करने के प्रयास व लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…


Haryana crime: रेवाड़ी के सेक्टर-3 पुलिस ने दुकान पर कब्जा करने के प्रयास व लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी प्रवीन राव उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया स्पेयर पार्ट का सामान बरामद कर लिया है। Haryana crime

Advertisement

जानिए कैसे हुआ खुलासा: कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी अंजलि ने अपनी शिकायत में बताया था कि सर्कुलर रोड ब्रह्मगढ़ के सामने सेक्टर-3 निवासी जोगेंद्र एक दुकान पर वर्ष 1986 से काबिज चला आ रहा है। जोगेंद्र ने तबियत खराब होने के कारण दुकान में रखा लगभग 9 लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स Haryana crime का सामान उसके पिता रोशनलाल उर्फ रिंकु को बेच दिया था। उसका पिता जोगेंद्र की दुकान पर बतौर मिस्त्री वर्ष 2017 से काम कर रहा था।

दीवार तोड लाखों का सामान निकाला: बता दे कि दुकान का किराया जोगेंद्र वसूल रहा था। पिता की तबियत खराब होने के बाद दुकान बंद पड़ी थी। गत 17 मार्च को उसके पिता का निधन हो गया। 29 मार्च को उसे सूचना मिली कि जिस दुकान पर उसका पिता काम करता था, उसके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। जब वह परिवार सहित दुकान पर पहुंची तो मिस्त्री दीवार का निर्माण कर रहा था। उसने निर्माण रुकवाकर दुकान खोलकर देखी तो पीछे के हिस्से की दीवार टूटी हुई थी। दुकान में रखा सामान चोरी हो चुका था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

काम रूकवाया तो मिली धमकी: उसने आरोप लगाया कि दुकान के पास ही प्रवीन राव उर्फ बॉबी का मकान है। बॉबी ने दुकान पर कब्जा करने की नीयत से दुकान का सामान चोरी किया है। उसने आरोप लगाया कि दीवार का निर्माण कार्य रुकवाने पर प्रवीन राव ने मौके पर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी। Haryana crime

जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी प्रवीन राव उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया स्पेयर पार्ट का सामान बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp