मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में दो आत्महत्याओं से सनसनी, आर्थिक तंगी और तनाव बना कारण

Written by: PK Chauhan

Published:

Suicide in Rewari: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में गुरुवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया। पहली घटना खजूरी गांव स्थित कंक्रीट…


Suicide in Rewari: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में गुरुवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया। पहली घटना खजूरी गांव स्थित कंक्रीट मिक्सर प्लांट की है, जहां एक श्रमिक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना आकेड़ा गांव स्थित गोल्डन होटल की है, जहां होटल में साझेदारी कर काम कर रहे एक व्यक्ति ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

Advertisement

पहली घटना में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महुवा जिले के गांव गयोडी निवासी मिठाई लाल के रूप में हुई है, जो खजूरी के मिक्सर प्लांट में मजदूरी करता था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।Suicide in Rewari

दूसरी घटना में मृतक झारखंड के देवघर जिले के थाना करोह अंतर्गत गांव सिरिया निवासी हरिश्चंद्र चौधरी उर्फ करण चौधरी था, जिसकी उम्र करीब 41 वर्ष बताई जा रही है। वह आकेड़ा स्थित गोल्डन होटल में पार्टनरशिप में शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उस पर भारी कर्ज हो गया था, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था और इसी कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

धारूहेड़ा थाना और सेक्टर छह पुलिस ने दोनों घटनाओं में मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मामलों में फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।Suicide in Rewari

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp