मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana HTET: इन अभ्यर्थियों का बडा झटका, इनके कैंसिल होंगे आवेदन, ये काम जरूरी

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने जानकारी दी है कि कई अभ्यर्थियों ने…


Haryana HTET: इन अभ्यर्थियों का बडा झटका, इनके कैंसिल होंगे आवेदन, ये काम जरूरी
Haryana HTET: इन अभ्यर्थियों का बडा झटका, इनके कैंसिल होंगे आवेदन, ये काम जरूरी
Google News Follow us on Google

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने जानकारी दी है कि कई अभ्यर्थियों ने एक ही स्तर पर एक से अधिक बार ऑनलाइन आवेदन कर दिए हैं। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं, यदि वे समय रहते अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते।Haryana HTET

Advertisement

बोर्ड द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 2 जुलाई 2025 तक अपना स्पष्टीकरण ई-मेल के माध्यम से भेजें। स्पष्टीकरण भेजने के लिए assplexam@bseh.org.in ईमेल आईडी निर्धारित की गई है।Haryana HTET

बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा समय पर स्पष्टीकरण नहीं भेजा गया या संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो उसका आवेदन बिना किसी और सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सूची में जांचें और आवश्यक कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करें, ताकि उनकी HTET 2024 में भागीदारी बनी रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp