
Haryana News: रोहतक में आयोजित हरियाणा ड्रॉप रोबॉल संघ की आमसभा में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस मौके पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के तहत विधायक पवन को संघ का अध्यक्ष और रेवाड़ी के अधिवक्ता प्रदीप डागर को पुनः उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस आमसभा की अध्यक्षता डॉ. संदीप नैन ने की, जबकि ड्रॉप रोबॉल खेल के संस्थापक एवं पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया की देखरेख की और प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया।
सभा में देवेंद्र कुमार, जसबीर कुंडू, संदीप बल्हारा, अक्षय कुमार, सन्नी और सागर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और राज्य में ड्रॉप रोबॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इस मौके पर संघ के सदस्यों ने कहा कि आगामी समय में ड्रॉप रोबॉल को स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा इस खेल से जुड़ें और हरियाणा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए।
