बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: कृषि विपणन बोर्ड में 10 करोड़ का गबन, पांच अधिकारी निलंबित

Written by: PK Chauhan

Published:

जींद: हरियाणा के जींद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) में करीब 10 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। इस घोटाले की…


जींद: हरियाणा के जींद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) में करीब 10 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा ने पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।Haryana News

Advertisement

किए निलबित: निलंबित अधिकारियों में नरवाना के एसडीओ रवि नैन और रोशन लाल, रोहतक की एसडीओ सीमा देवी, जुलाना के जूनियर इंजीनियर नरेश तायल और सफीदों के जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।Haryana News

फर्जी बिल बनाकर लगाया चूना: बता दें कि इन अधिकारियों ने फर्जी बिल और दस्तावेज तैयार कर ठेकेदारों को करोड़ों रुपये का भुगतान किया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य ही नहीं हुआ।जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। मामले के खुलासे के बाद किसानों और व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस बोर्ड का उद्देश्य कृषि ढांचे को मजबूत करना और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, वहीं उसके अधिकारियों द्वारा इस तरह की गड़बड़ियां करना गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मामले की विस्तृत जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp