Wednesday, 7 October 2026

रेवाड़ी में युवक की पीट पीट कर हत्या? गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best E News) हरियाणा के रेवाड़ी में घर लौट रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसके बाद हमलावर उन्हें बेसुध हालत…


रेवाड़ी में युवक की पीट पीट कर हत्या? गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
रेवाड़ी में युवक की पीट पीट कर हत्या? गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) हरियाणा के रेवाड़ी में घर लौट रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसके बाद हमलावर उन्हें बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने दोनों भाइयों को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई का इलाज जारी है।पीड़ित परिवार ने BJP  नेता की गिरफ्तारी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की। करीब एक घंटे के बाद डीएसपी के समझाने पर परिवार ने जाम खोल दिया।

Advertisement

भाजपा नेता पर हत्या का आरोप: मृतक के पिता ने भाजपा नेता एवं ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज उर्फ रोंज पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रामपुरा एसएचओ पर भी आरोपियों को बचाने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में पीड़ित परिवार ने सर्कुलर रोड जाम कर दिया। उनका आरोप है पुलिस हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही हं मजबूरी में ये कदम उठाना पडा।

दोनों भाइयों पर किया जानलेवा हमला : पिता ने बताया कि सोमवार देर रात उनके बड़े बेटे केशव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पहचानकर परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी

डीएसपी ने जानिए क्या कहा: डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे और बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper