रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, छह घंटे मिटिंग चली, जानिए क्या हुआ फैसला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा स्थित यूनाइटेड ब्रेबिज बियर बनाने वाली कंपनी में करंट लगने से रात को एक कर्मचारी की मौत हो गई। प्रबंधन की लापरवाही के चलते गुस्साए कर्मचारी मंगलवार  को कंपनी…


श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, छह घंटे मिटिंग चली, जानिए क्या हुआ फैसला
श्रमिकों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, छह घंटे मिटिंग चली, जानिए क्या हुआ फैसला
Google News Follow us on Google

Rewari News: धारूहेड़ा स्थित यूनाइटेड ब्रेबिज बियर बनाने वाली कंपनी में करंट लगने से रात को एक कर्मचारी की मौत हो गई। प्रबंधन की लापरवाही के चलते गुस्साए कर्मचारी मंगलवार  को कंपनी गेट पर बैठ गए। कंपनी यूनियन श्रमिक के बेटे को पक्की नौकरी व 1 करोड़ मुआवजे की मांग रखींं करीब छह घंटे चले मिटिंग के बाद बेटे को पक्की नोकरी व 50 लाख रूपए देने पर सह​मति बनी।

Advertisement

बता दे की नैनीताल के रहने वाला भुवन उम्र 49 यूनाइटेड बेब्रिज बियर बनाने वाली में बतौर ऑपरेटर कार्यरत था। वह धारूहेड़ा में बासरोड पर परिवार को साथ किराये पर रहता था। वह रात को ड्यूटी पर था । रात को वह वाटर कूलर पर पानी पीने गया था वहां पर उसे करंट लग़ गया। प्रबंधन की ओर से उसे भिवाड़ी से एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया गया । प्रबंधन श्रमिक का पोस्टमार्टम करवाना चाहती थी।Rewari News

सूचना पाकर कर्मचारी मंगलवार को सुबह सुबह कंपनी गेट पर एकत्रित हो गए। श्रमिक मृतक के परिजन को पक्की नौकरी व एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। मांगो को लेकर यूनियन प्रधान के साथ श्रमिक गेट पर बैठ तथा यह चेतावनी दी जब मांगो नही मानी जाएगी शव यहां से नही हटाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मामले की सूचना पाकर डयूटी मजिस्टेट कोसली के एसडीएम विजय यादव, थाना प्रभारी सेक्टर छह से संजय, यूनियन प्रधान देव सिंह, कंपनी एचआर प्रभारी स्वाती गोयल, प्रवीण कुमार की अगुवाई में करीब छह घंटे बैठक चली। बैठक में मृतक के बेटे को स्थाई नौकरी व उसके परिवार को 50 लाख देने पर सहमति हुई। सहमति बनने के बाद श्रमिक के शव रेवाड़ी लेजाकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोंप दिया है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp