Wednesday, 25 November 2026

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन इन ​जिलों मेंं होगी झमाझम बारिश

Written by: Beste news

Published:

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में अगले तीन दिन मौसम करवट लेगा। हरियाणा में एक बार फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसी के चलते हरियाणा में 9 से 11…


हरियाणा में फिर बदलेगा मौमस, तीन दिन इन ​जिलों मेंं होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में फिर बदलेगा मौमस, तीन दिन इन ​जिलों मेंं होगी झमाझम बारिश
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में अगले तीन दिन मौसम करवट लेगा। हरियाणा में एक बार फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसी के चलते हरियाणा में 9 से 11 अक्तूबर के बीच कई जिलों में बारिश के होगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। बदलाव के चलते ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

गरज चमक के साथ होगी बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में सबसे ज्यादा असर उत्तरी हरियाणा में देखने को मिलेगा, जहां हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले 8 अक्तूबर को शिवालिक की पहाड़ियों से लगते इलाकों में बारिश हो सकती है।

IMD ने दिया अलर्ट: बता दे हरियाणा के दिन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के अलर्ट से मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्तूबर को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 7 अक्तूबर की रात से 9 अक्तूबर तक खासकर उत्तरी हरियाणा में हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी भारी गिरावट हुई है। हरियाणा के औसतन अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.7°C अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान हिसार में 38.1°C दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन के अनुसार अभी हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चलने से बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी।10 अक्टूबर को सक्रिय होने वाली मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा-एनसीआर दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देने की संभावना है

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

9 अक्तूबर से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से 10 और 11 अक्तूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बादल छाने से तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद मौसम फिर खुष्क होने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव के साथ उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।

 

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp