
हरियाणा (Best E News) मंगलवार शाम प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया। पंचकूला में रात करीब 9 बजे तेज बारिश के साथ ओले पड़े। पानीपत और सोनीपत में तेज हवाएं चलीं, जबकि यमुनानगर में भी तेज बारिश हुई। बारिश के कारण यमुनानगर की मंडी में ट्रालियों में लदी धान भी भीग गई। दिनभर कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहे और शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में भी कई जगह बादल छाए रहे।
तीन दिन ओर होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले छह दिनों के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक उत्तरी हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 10 से 12 अक्टूबर के बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।
कल जानिए कहाँ होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर सहित उत्तरी हिस्सों में 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर के दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इतना ही नहीं हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर और चरखी दादरी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा में इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, यहां पढ़ें अपडेट!
मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 10 से 12 अक्टूबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा में किस शहर में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आगे 7 दिन का मौसम हाल
तापमान में आई गिरावट: पिछले चार-पांच दिनों से पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अब बारिश के बाद तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
