रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: धारूहेडा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिवर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों ने सुबह योगासन करने के पश्चात मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया।सभी ने मिलकर अंबेडकर…


Rewari News: धारूहेडा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिवर के दूसरे दिन सभी स्वयंसेवकों ने सुबह योगासन करने के पश्चात मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया।सभी ने मिलकर अंबेडकर पार्क की सफाई की।Rewari News

Advertisement

पेड़ लगाना आम बात है, पेड़ बचाना खास बात है

शिविर में पहुंचे कमल कुमार यादव , रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर, के द्वारा जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया गया । “पेड़ लगाना आम बात है, पेड़ बचाना खास बात है ” पर स्वयंसेवको द्वारा विचार विमर्श किया गया। सड़क सुरक्षा विषय पर वक्तव्य के बाद स्वयंसेवकों ने खरखड़ा गांव में रैली निकाली।Rewari News

स्वयं सेवको ने निकाली रैली

रैली का समापन ग्राम सचिवालय में किया गया। कैनन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड की तरफ से ” एडॉप्ट ए विलेज” कार्यक्रम के तहत आयोजित “आई कैंप” में डॉ अपूर्वा ने स्वयंसेवको की अपनी नेत्र जांच की गई। शाम को सामूहिक खेल कूद के पश्चात् सभी ने मिलकर आगामी दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp