रविवार, 1 नवम्बर 2026

UPS: एक अगस्त को पूरे हरियाणा में मनाया जाएगा काला दिवस: पेंशन बहाली संघर्ष समिति

Written by: PK Chauhan

Published:

UPS: हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र सरकार की तर्ज पर एक अगस्त 2025 से एकीकृत पेंशन योजना (UPS ) लागू करने के फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने इस…


एक अगस्त को पूरे हरियाणा में मनाया जाएगा काला दिवस: पेंशन बहाली संघर्ष समिति
एक अगस्त को पूरे हरियाणा में मनाया जाएगा काला दिवस: पेंशन बहाली संघर्ष समिति
Google News Follow us on Google

UPS: हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र सरकार की तर्ज पर एक अगस्त 2025 से एकीकृत पेंशन योजना (UPS ) लागू करने के फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने इस योजना को एनपीएस (NPS) से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

Advertisement

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला रेवाड़ी के प्रभारी डॉ अरविन्द यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार यूपीएस लागू करके प्रदेश के कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है, जब प्रदेश के कर्मचारी यूपीएस का विरोध कर रहे हैं तो इसे लागू करने से पहले कर्मचारी प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करना चाहिए था सरकार का रवैया ठीक नहीं है।UPS

डॉ यादव ने कहा कि सरकार को यह स्कीम इतनी अच्छी लगती है तो अपने ऊपर लागू क्यों नहीं करती।यह स्कीम एक पेआउट स्कीम है, पेआउट का मतलब एक मुश्त राशि जमा करवानें या निवेश करने पर लाभ का भुगतान करना । कर्मचारी केवल पुरानी पेंशन योजना चाहते हैं,यह सरकार का फर्ज भी बनता है कि वह अपने कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करे ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने कहा कि कि केंद्र सरकार ने केन्द्र के कर्मचारियों को अप्रैल से यूपीएस चुनने का विकल्प दिया था परंतु एक से दो प्रतिशत कर्मचारियों ने ही इसे अपनाया है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि कर्मचारियों के हित में यह स्कीम नहीं है।हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा कि एक अगस्त से एनपीएस और यूपीएस में से एक विकल्प चुनना होगा और एक बार यूपीएस चुनने के बाद दुबारा कोई विकल्प नहीं मिलेगा ।

डॉ अरविन्द ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ।जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

जब इस बारे में जिला प्रधान राजबीर यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रधान विजेन्द्र धारीवाल ने एक अगस्त को पूरे राज्य में काला दिवस मनाये जाने का आह्वान किया है ।

प्रदेश के सभी कर्मचारी / अधिकारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और शाम 4 बजे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे । जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp