सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Ujjwal Drishti Yojana: हरियाणा में आंखों की रोशनी लौटाएगी उज्जवल दृष्टि योजना, एक ही दिन में बांटे गए 1.4 लाख चश्मे

Written by: सुनील कुमार

Published:

Ujjwal Drishti Yojana: हरियाणा में आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और रोके जा सकने वाले अंधत्व को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की स्वास्थ्य…


Ujjwal Drishti Yojana: हरियाणा में आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और रोके जा सकने वाले अंधत्व को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 11 जुलाई को ‘उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत लोगों को मुफ्त में चश्मे देने का उद्देश्य रखा गया है ताकि उन्हें नजर की परेशानी से राहत मिल सके।

Advertisement

‘उज्ज्वल दृष्टि योजना’ एक राज्यस्तरीय अभियान है जिसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों और 45 साल से ऊपर की उम्र के नागरिकों को नजर की समस्या होने पर मुफ्त चश्मा दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक साथ 1.4 लाख से अधिक चश्मे बांटे गए जो कि देश में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। यह वितरण 22 जिला अस्पतालों, 50 उपमंडल अस्पतालों और 122 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से किया गया। यह पहल ‘नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस एंड विजुअल इम्पेयरमेंट’ के तहत चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

कैसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को अगर नजर की दिक्कत है तो उसकी आंखों की पूरी जांच की जाती है। जांच के बाद जरूरत के हिसाब से उसे चश्मा मुफ्त में दिया जाता है ताकि उसकी धुंधली दृष्टि या कम नजर उसके जीवन में रुकावट न बने। खासकर स्कूल के बच्चों को समय रहते चश्मा मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होती और बुजुर्गों को भी राहत मिलती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने साझा की योजना की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “आज गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के हॉल नंबर 1 में “उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा राज्य स्तरीय अभियान” की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए।” उन्होंने बताया कि इस योजना से न केवल दृष्टि दोषों को समय पर पहचाना जा सकेगा बल्कि लाखों लोगों की जिंदगी में रोशनी भी लौटेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp