सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana से गुजरने वाली ट्रेन सेवाएं फिर पटरी पर, रेलवे का बड़ा फैसला यात्रियों के लिए राहत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana: उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली उन 15 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है जो खातीपुरा स्टेशन यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के चलते पहले…


Haryana से गुजरने वाली ट्रेन सेवाएं फिर पटरी पर, रेलवे का बड़ा फैसला यात्रियों के लिए राहत
Haryana से गुजरने वाली ट्रेन सेवाएं फिर पटरी पर, रेलवे का बड़ा फैसला यात्रियों के लिए राहत
Google News Follow us on Google

Haryana: उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से होकर गुजरने वाली उन 15 ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है जो खातीपुरा स्टेशन यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के चलते पहले रद्द कर दी गई थीं। अब जयपुर मंडल के खातीपुरा फेज-2 का यह काम फिलहाल रोक दिया गया है जिसके बाद प्रभावित रेल सेवाएं फिर से सामान्य रूप से चलेंगी। यह फैसला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है जिससे उन्हें अब बिना किसी रुकावट के अपनी यात्रा पूरी करने में आसानी होगी।

Advertisement

फिर शुरू होंगी रद्द की गई ट्रेन सेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दो विशेष ट्रेनों को 13 जुलाई से फिर से शुरू किया जा रहा है। इनमें ट्रेन संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल और ट्रेन संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों की सेवाएं पहले तकनीकी कारणों से रद्द की गई थीं लेकिन अब इन्हें फिर से बहाल कर दिया गया है। यह दोनों ट्रेनें हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं।

आंशिक रूप से रद्द और बदले गए रूट की ट्रेनें भी हुई सामान्य

ट्रेन संख्या 51973 मथुरा-जयपुर पैसेंजर और 51974 जयपुर-मथुरा पैसेंजर भी 13 जुलाई से अपने निर्धारित समय और स्टेशन से चलेंगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस और 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी उसी दिन से सुचारु रूप से चलेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें जिनका रूट पहले बदला गया था वे अब अपने निर्धारित मार्ग पर चलेंगी। इनमें भुज-बरेली (14322), काठगोदाम-जैसलमेर (15014), नई दिल्ली-अजमेर (12015), वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस (20964), बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14661), वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस (14853) और प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस (12403) शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

किस ट्रेनों का संचालन रहेगा नियंत्रित

हालांकि दो ट्रेनों का संचालन अभी भी थोड़े समय के लिए नियंत्रित रहेगा। ट्रेन संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ जो 10 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी वह पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22475 हिसार-कोयंबटूर एक्सप्रेस जो 9 जुलाई को हिसार से रवाना होगी वह पश्चिम रेलवे पर 1 घंटे 30 मिनट तक नियंत्रित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें ताकि कोई असुविधा न हो।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp