Wednesday, 25 November 2026

इंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट

Written by: Beste news

Published:

हरियाणा (Best E News)  हरियाणा में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने वाला है। हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 9 से 13 अक्टूबर के बीच…


इंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट
इंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News)  हरियाणा में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने वाला है। हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 9 से 13 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के अलर्ट से मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

हरियाणा में अगले तीन दिन मौसम करवट लेगा। प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इससे 9 से 11 अक्तूबर के बीच कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तरी हरियाणा में देखने को मिलेगा, जहां हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले 8 अक्तूबर को शिवालिक की पहाड़ियों से लगते इलाकों में बारिश हो सकती है।

सुब​ह शाम होगी ठंड: मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी पर लगाम लग सकती है। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देने की संभावना है। इसके चलते 10 से 13 अक्टूबर को हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और बादल छाने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 अक्टूबर की रात से 139 अक्टूबर तक खासकर उत्तरी हरियाणा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान: प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा. गुरुग्राम में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. महेंद्रगढ़ बावल में 20.1, भिवानी में 21 और फतेहाबाद में 22.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है। मंगलवार को हिसार में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp