धारूहेड़ा : कस्बे के नंदरामपुर बास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। मेले तैयारियों को लेकर मंदिर में बैठक आयोजित हुई तथा ट्रस्ट के मेंबरो को जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक मे यह भी तय हुआ कि बाबा बिशनदास जी महाराज के मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों की बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे से बाबा बिशनदास मंदिर प्रांगण में शुरू होगी।
इन नंबरों पर करवा सकते है दुकान बुकिंग: बता दे कि बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे से बाबा बिशनदास मंदिर प्रांगण में शुरू होगी। दुकानों की बुकिंग के लिए संजय सैनी से 9812051152, अरविंद यादव से 9813385280, रिंकू गुप्ता से 9050748640 तथा विपिन राव से 8199950372 पर संपर्क किया जा सकता है।
3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक दुकानों की बुकिंग श्री नरेंद्र अग्रवाल के अग्रवाल क्लॉथ हाउस, मेन बाजार नंदरामपुर बास पर की जाएगी। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक लोग निर्धारित तिथियों पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।
कुश्ती दंगल 51 हजार का होगा: मेले मे इस बार कुश्ती दंगल 51 हजार का होगा। अगर कोई महिला पहलवान आती है तो उसके लिए अलग से कुश्तियां करवाई जाएगी। बैठक में तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी गई। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, सुंदर मुकदम, वीरेंद्र, राकेश, डॉ. उमेश, लक्ष्मण, डॉ. रिंकू और विपिन राव सहित बाबा बिशनदास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नंदरामपुर बास के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Also Readधारूहेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
