सोमवार, 2 नवम्बर 2026

PM Awas Yojana में गोहाना के 379 लोगों का सपना हुआ पूरा, 18 और परिवारों की बारी जल्द

Written by: सुनील कुमार

Published:

PM Awas Yojana के तहत गोहाना में 379 लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो चुका है। अब 18 और लोगों का यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। नगर…


PM Awas Yojana में गोहाना के 379 लोगों का सपना हुआ पूरा, 18 और परिवारों की बारी जल्द
PM Awas Yojana में गोहाना के 379 लोगों का सपना हुआ पूरा, 18 और परिवारों की बारी जल्द
Google News Follow us on Google

PM Awas Yojana के तहत गोहाना में 379 लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो चुका है। अब 18 और लोगों का यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। नगर परिषद ने योजना के लाभार्थियों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त जारी कर दी है, जिससे अब लोग अपने घर बनवा सकेंगे। पहले 906 लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया था, जिनमें से 180 लोगों के आवेदन अस्वीकृत हो गए थे क्योंकि कुछ लोग नगर परिषद सीमा के बाहर के थे और कुछ के पास प्लॉट नहीं थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को तीन किस्तों में नया घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये और मरम्मत या विस्तार के लिए 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहली किस्त डीपीसी भरने पर, दूसरी किस्त छत डालने पर और तीसरी किस्त घर पूरा होने पर दी जाती है। अभी तक 516 लोगों को पहली किस्त, 484 को दूसरी और 379 लोगों को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। अब 18 और लोगों को किस्तें जारी कर दी गई हैं।

दूसरी चरण के लिए दस्तावेज जरूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत दूसरे चरण में भी आवेदन लिए गए हैं। गोहाना में 1204 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, नया आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्लॉट की रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद और परिवार पहचान पत्र जैसे दस्तावेज देने जरूरी हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

समय पर करवाएं निर्माण कार्य

सरकार ने आवास योजना के तहत बजट उपलब्ध करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लोग समय पर अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कराएं और जरूरी दस्तावेज जमा करें ताकि समय पर किस्त जारी की जा सके। अब 18 लोगों को 11.20 लाख रुपये की किस्त जारी की गई है। नगर परिषद का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ देकर उनके पक्के घर का सपना पूरा किया जा सके।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp