रविवार, 1 नवम्बर 2026

Suicide in Dharuhera: पापा में पढना चाहती हूं, फिर किया ऐसा काम ?

Written by: PK Chauhan

Published:

Suicide in Dharuhera: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा के सेक्टर-6 इलाके में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने कमरे में पंखे से लटककर…


Suicide in Dharuhera: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा के सेक्टर-6 इलाके में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई महीनों से उसकी स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी। बताया गया कि स्कूल ने फीस न भरने पर उसका नाम कटवा दिया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी। परिवार का कहना है कि पढ़ाई छूटने का दुख वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।Suicide in Dharuhera

Advertisement

 

POLICE THANA SECTOR 6

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

थाना सेक्टर पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता अखिलेश मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के बेलवा रागनियां गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में सेक्टर-6 में किराये के मकान में रहते हैं। पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, जबकि मां सेक्टर-6 में रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा चलाती है। सोमवार को जब परिजन काम से वापस लौटे, तो उन्होंने बेटी रिंकू (14) को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

हालांकि परिवार ने यह भी स्पष्ट किया कि फीस न भर पाने के कारण स्कूल छूट जाना उसकी परेशानी का मुख्य कारण था। पुलिस मामले में आगे जरूरी तथ्यों की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सामान्य कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन बच्ची के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात भी बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp