Thursday, 8 October 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा स्कूल बना ओवरऑल विजेता, खंड खोल के नन्हे वैज्ञानिकों के बीच हुए रोचक मुकाबले

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी:   SCERT गुरुग्राम तथा जिला शिक्षा विभाग, रेवाड़ी की देखरेख में खोल खंड की विज्ञान प्रदर्शनी में सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा प्रदर्शनी के सातों थीम में विजेता होने के…


विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा स्कूल बना ओवरऑल विजेता, खंड खोल के नन्हे वैज्ञानिकों के बीच हुए रोचक मुकाबले
विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा स्कूल बना ओवरऑल विजेता, खंड खोल के नन्हे वैज्ञानिकों के बीच हुए रोचक मुकाबले
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी:   SCERT गुरुग्राम तथा जिला शिक्षा विभाग, रेवाड़ी की देखरेख में खोल खंड की विज्ञान प्रदर्शनी में सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा प्रदर्शनी के सातों थीम में विजेता होने के साथ ओवरऑल विजेता रहा। सीहा दादूपंथी आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास महाराज के मुख्यातिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे मुख्य वक्ता तथा सरपंच सरिता यादव व पीथड़ावास स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस खंड स्तरीय प्रदर्शनी में खंड के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों के करीब पांच दर्जन नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement

कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब के जूनियर प्रकोष्ठ की विशेष प्रदर्शनी बेहद सराही गयी, जिसमें अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टॉपर्स का सम्मान उल्लेखनीय रहा।

श्रेष्ठ जीवन के लिए कृत्रिम मेधा उप-विषय के अंतर्गत सीहा स्कूल की मीनाक्षी ने प्रथम,पीथड़ावास स्कूल के इशांत कुमार ने द्वितीय तथा नांगल जमालपुर की इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा तथा पर्यावरण संरक्षण उप विषय के अंतर्गत सुमित (सीहा),नेहा (बास बटोड़ी) व ललिता (बुड़ौली)के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। गणितीय प्रतिरूपण में अनन्या( खोरी),पूनम(सीहा) व हर्षी (पीथड़ावास)ने बाजी मारी। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उप-विषय के अंतर्गत खुश्बू (खोरी),प्रीति (खोल) व वंशिका (सीहा)ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वदेशी कृषि तकनीक उप-विषय में प्रिया (सीहा) चाहत(भालकी) समीर(पुंसिका)के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। ग्रामीण रूपांतरण उप विषय में सीहा की यतिका ने प्रथम,भालकी के आशीष ने द्वितीय तथा मंदोला की प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आपदा प्रबंधन पर केंद्रित मॉडल में युक्ति वर्मा (सीहा) प्रियांशु चौहान(खोल) खुशी (बुड़ौली) के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। प्राध्यापक राजपाल, अलका, यशवंत राव तथा सरिता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी विजेताओं तथा उनके गाइड टीचर को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

इस अवसर पर खंड स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को अलंकृत किया गया, जिनमें पीथड़ावास के प्राचार्य अजय कुमार, प्राध्यापक यशवंत राव, एबीआरसी प्रवीण कुमार, एफएलएन कोऑर्डिनेटर पूजा यादव, लेखक यशपाल आर्य, समाजसेवी कर्मबीर यादव,शशि लेखराज आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरबीर,पूर्व प्रधान नरेश कुमार, सुमन देवी तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह तथा मंजू शर्मा के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब के उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper