Friday, 9 October 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best E News : रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया…


रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है
रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है
Google News Follow us on Google

Best E News : रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। अगर कोई बिना शेडयूल के मंडी आ गया तो उसे टोकन नहीं दिया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।

Advertisement

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने वाले किसानों के ​लिए जरूरी न्यूज है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है आज केवल धारूहेड़ा के 12 गांवो के किसानो के ही बाजरा खरीद जाएगा। क्योकि हर गांव के किसानों के लिए शेड्यल बना दिया गया हैं। विभाग ने कहा अगर कोई किसान बाजरा लेकर आता है उनको टोकन नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था मंडी में किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने की गई है। बिना शेड्यूल और बिना वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेट पास जारी नहीं किया जाएगा। किसानों ने बताया कि बाजरा बेचने का शेड्यूल जारी करने से जाम से किसानो को काफी राहत मिली है। आगे भी इस तरह लिस्ट जारी होनी चाहिए किसानों को परेशानी नही उठानी पडें।

गांव वाइज बाजरे की खरीद का शेड्यूल रेवाड़ी अनाज मंडी

  • 09 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बास, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला व पावटी।
  • 10 अक्तूबर (शनिवार) को मिलेगा विशेष अवसर
  • मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान अपना वेरिफिकेशन करवाकर 10 अक्तूबर (शनिवार) को मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेगा।’
Advertisement

ये भी पढ़ेंबावल में तीन शराब ठेकों पर हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर FIR

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp