
सोनीपत (Best E News) हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के सतीश सैनी चेयरमैन बनाा गया है। चंडीगढ़ के लोक भवन राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। सोनीपत के बजीरपुरा निवासी सतीश सैनी को आयोग के अध्यक्ष की बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इतिहास के रह चुके हैं शिक्षक
इससे पहले वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। सतीश कुमार सैनी वर्ष 2011 में हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित हुए थे। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रूप में इतिहास पढ़ाते थे।
ये भी पढ़ें:IGU Sports Competition 2026: वुशु-ताइक्वांडो की तारीख बदली, जानिए अब कब होगी
वर्ष 2022 में उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनाती मिली थी। आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्य करने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। इसके बाद उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके नेतृत्व में आयोग की भर्ती और चयन संबंधी प्रक्रियाओं के संचालन की जिम्मेदारी होगी।
नए चेयरमैन के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। इनमें सबसे अहम यह है कि बिना किसी विवाद और बिना किसी के दबाव में आए, खासकर सरकार की तरफ झुके बिना, भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से पूरा करवाया जाए। पिछली कुछ भर्तियों में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों और उम्मीदवारों ने कई जगह धरने-प्रदर्शन किए थे, जिनकी गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। सरकार इन सभी आरोपों को नकारती रही है, लेकिन HPSC की कार्यशैली को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर लगातार सवाल उठते रहे
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: कापड़ीवास भिवाड़ी पैराफेरी मार्ग पर हुआ हादसा: लॉ स्टूडेंट को वाहन ने कुचला
