गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

IGU Sports Competition 2026: वुशु-ताइक्वांडो की तारीख बदली, जानिए अब कब होगी

Written by: सुनील कुमार

Published:

IGU Sports Competition (Best E News) रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर की अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दीवाली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय…


IGU Sports Competition (Best E News) रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर की अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। दीवाली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय खेल परिषद ने वुशु और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की नई तारीख निर्धारित की है। दोनों खेलों में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले 31 अक्टूबर 2026 को गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली में आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वुशु (पुरुष एवं महिला वर्ग) की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला वर्ग) के मुकाबले दोपहर 1 बजे आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तारीखों में यह बदलाव केवल दीवाली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों और संबंधित महाविद्यालयों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिम्नास्टिक्स और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। खिलाड़ियों और महाविद्यालयों को सलाह दी गई है कि वे प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निर्धारित समय और स्थान के अनुसार तैयारी करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:सोनीपत के सतीश सैनी बने HPSC के चैयरमैन, जानिए क्या है बड़ी चुनौतियां

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp