हरियाणा के Rohtak में पुलिस ने दिल दहला देने वाले हत्याकांड खुलासा किया है। पुलिस ने गर्भवती लाली उर्फ सुषमा की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति अनीश को पुलिस ने आजादगढ़ के पास झाड़ियों में से दबोच लिया है। पुलिस से बचने के लिए शातिर आरोपी अपना मोबाइल एक पीजी में ही छोड़कर भाग निकला था। (Rohtak crime news) पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया उसने शक के चलते हत्या की थी।
मृतका लाली और अनीश के बीच साल 2021 में एक प्राइवेट अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर काम करने के दौरान जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता बढ़ा और वे गढ़ी मोहल्ले में एक किराए का मकान लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लाली के साथ उसकी पिछली शादी से हुई एक बेटी भी उसी कमरे में साथ रहती थी।
शक के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट: बता दे कि अनीश और लाली के रिश्तों में दरार तब आई जब लाली गर्भवती हो गई। अनीश ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से साफ इनकार कर दिया, जबकि लाली सच साबित करने के लिए डीएनए जांच कराने तक को तैयार थी। इसके बाद जब लाली ने शादी का दबाव बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो गिरफ्तारी के डर से अनीश ने करीब दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पीट पीटकर हत्या, शव खाली प्लाट फैंका, आरोपी फरार
शादी के बाद भी अनीश का कमरे पर आना-जाना बेहद कम हो गया था। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि लाली उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे वह तंग आ चुका था। वारदात वाली रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर अनीश ने लाली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
झाड़ियों से पुलिस ने दबोचा: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात कमरे में ही शव के पास बैठा रहा और सुबह होते ही ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अनीश ने हाल ही में मेडिकल स्टोर की नौकरी छोड़ दी थी और एक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम सीख रहा था।
ये भी पढ़ेंयात्री ध्यान दें! इस दिन बंद रहेगी रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन, इन ट्रेनों के बदले रूट
थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने तफ्तीश शुरू की थी। (Rohtak Police arrest) आरोपी की लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए उसने अपना फोन पीजी में छोड़ दिया था। पुलिस ने उसे आजादगढ़ की झाड़ियों से दबोच लिया

