
रेवाड़ी (Best E News) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप पुरवा, शोध छात्रा सुप्रिया और होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार ने भूटान के पारो में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन का विषय हार्मोनाइजिंग नेचर, इकोनॉमी एंड सोसाइटी पाथवेज फॉर इनक्लूसिव एंड रेजिलिएंट डेवलपमेंट रहा।
डॉ. संदीप पुरवा और शोध छात्रा सुप्रिया ने पर्यावरणीय, सामाजिक एवं सुशासन रिपोर्टिंग भारतीय परिदृश्य में एक दृष्टिकोण विषय पर शोध प्रस्तुत किया। अध्ययन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की शीर्ष 30 कंपनियों और 13 औद्योगिक क्षेत्रों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
शोध में सेबी के बिजनेस रिस्पांसिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग ढांचे के तहत शीर्ष भारतीय कंपनियों में शत-प्रतिशत अनुपालन पाया गया। शोध में रिपोर्टिंग व्यवस्था को बड़ी व मध्यम गैर-सूचीबद्ध कंपनियों तक बढ़ाने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन देने की सिफारिश की गई।
ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर
