Friday, 9 October 2026

ठोठवाल और नारायणपुर में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। “नशा मुक्त रेवाड़ी” अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव ठोठवाल और नारायणपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक…


ठोठवाल और नारायणपुर में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
ठोठवाल और नारायणपुर में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। “नशा मुक्त रेवाड़ी” अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव ठोठवाल और नारायणपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों और युवाओं से पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से गांव या आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

Advertisement

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गई। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से OTP, पासवर्ड व अन्य निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने के लिए कहा गया। पुलिस ने बताया कि समय पर शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी मिलने पर डायल 112 पर सूचना दें। नशा करने या बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस थाना में देने के साथ MANAS हेल्पलाइन 1933 पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत करते हुए “नशा मुक्त रेवाड़ी- सुरक्षित रेवाड़ी” का संकल्प लिया और नशे व साइबर अपराध से दूर रहने की शपथ ली।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp