Tuesday, 13 October 2026

हीरो मोटोकॉर्प ने रेवाड़ी पुलिस को भेंंट की 30 नई अत्याधुनिक बाइकें, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): जिले में त्वरित पुलिस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन…


रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें: हीरो मोटोकॉर्प ने 'सुरक्षा साथी' पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता
रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें: हीरो मोटोकॉर्प ने 'सुरक्षा साथी' पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): जिले में त्वरित पुलिस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero MotoCorp Ltd.) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) परियोजना ‘सुरक्षा साथी’ पहल के तहत रेवाड़ी पुलिस को 30 नई अत्याधुनिक बाइकें भेंट की हैं।

Advertisement

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा और हीरो मोटोकॉर्प के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी 30 बाइकों को हरी झंडी (Flag-off) दिखाकर पुलिस बेड़े में विधिवत शामिल किया।

ये नई बाइकें जिले के विभिन्न थानों, गश्ती दलों और राइडर्स बेड़े में तैनात की जाएंगी, जिससे संकरे रास्तों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रेवाड़ी पुलिस की पहुंच और अधिक त्वरित व आसान हो सकेगी।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत: एसपी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने हीरो मोटोकॉर्प प्रबंधन और उनकी सीएसआर टीम का आभार व्यक्त किया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी सदैव अग्रणी रहा है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हीरो कंपनी हमेशा रेवाड़ी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित ‘नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन’ में भी कंपनी का अभूतपूर्व सहयोग रहा था। इन नई बाइकों से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और आम जनता में सुरक्षा का अहसास बढ़ेगा।”

रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें: हीरो मोटोकॉर्प ने 'सुरक्षा साथी' पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता
रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें: हीरो मोटोकॉर्प ने ‘सुरक्षा साथी’ पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता

हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट और प्लांट प्रबंधन के उच्च अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लतिका तनेजा (प्रमुख – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर), यशपाल सरदाना (प्लांट हेड), धर्म रक्षित (प्लांट एचआर हेड एवं लीड ईआर – एचएमसीएल), अमित मलिक (डीजीएम – एचआर), स्मिता शर्मा (प्रमुख – सीएसआर), सोनिका छाबड़ा (प्रमुख – सुरक्षा / सेफ़्टी) तथा अक्षय (सेक्शन हेड – सीएसआर) विशेष रूप उपस्थित रहे।
कंपनी के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि हीरो मोटोकॉर्प आगे भी समाज हित, सड़क सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए अपनी ‘सुरक्षा साथी’ जैसी कल्याणकारी पहलों के माध्यम से प्रतिबद्ध रहेगी।

ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp