
रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा माह’ (अक्टूबर) के तहत ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने और आमजन को सतर्क करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस द्वारा रेवाड़ी के बीएमजी मॉल (BMG Mall) स्थित रिलायंस स्टोर में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी से पीएसआई रोहित, पीएसआई मनीष व उनकी टीम ने मॉल में आए ग्राहकों, नागरिकों और रिलायंस स्टोर के कर्मचारियों को डिजिटल अपराधों से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए।

सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा: PSI रोहित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएसआई रोहित ने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग और सोशल मीडिया दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन थोड़ी-सी भी असावधानी से बैंक खाता खाली हो सकता है। अपना बैंक अकाउंट विवरण, OTP, यूपीआई (UPI) पिन या पासवर्ड कभी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठग अक्सर भय (जैसे ‘डिजिटल अरेस्ट’, नकली पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर) या लॉटरी-उपहार का लालच देकर ठगी करते हैं। ऐसे झांसे में न आएं किसी भी संदिग्ध या अनजान लिंक, फिशिंग ईमेल या अजनबी कॉल्स पर भरोसा न करें।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें। अपने घर के बुजुर्गों और बच्चों को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करें। यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है, तो वे बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंइसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल
