रविवार, 1 नवम्बर 2026

रेवाड़ी: समान काम समान वेतन को लेकर सडकों पर उतरे एनएचएम कर्मचारी

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू (एएनएम) कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते…


रेवाड़ी: समान काम समान वेतन को लेकर सडकों पर उतरे एनएचएम कर्मचारी
रेवाड़ी: समान काम समान वेतन को लेकर सडकों पर उतरे एनएचएम कर्मचारी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू (एएनएम) कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सिविल सर्जन नरेंद्र दहिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

 

इस मौके पर उप प्रधान सुशीला देवी, वरिष्ठ उप प्रधान उर्मिला देवी, सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व जिला प्रधान बिरेंदर सिंह, पूर्व जिला सचिव जितेंद्र कुमार, राहुल दहिया, ब्लॉक खोल सचिव विक्रम, ब्लॉक नाहड़ प्रधान नवदीप अहलावत, ब्लॉक रेवाड़ी प्रधान सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जिला प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि सरकार से कई बार पत्राचार और वार्ता होने के बावजूद महिला कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी लगातार आर्थिक और मानसिक शोषण झेल रही हैं, जबकि सरकार उनकी स्थिति को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सरकार ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनएचएम प्रोजेक्ट के तहत 1998 से कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को समान काम के बावजूद नियमित कर्मचारियों की तुलना में बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। साथ ही ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता, एमसीएच अलाउंस और सेवानिवृत्ति पर सम्मानजनक राशि जैसी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं, जो कि अत्यंत चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

कर्मचारियों पर वर्दी पहनने का दबाव: सहदेव आर्य ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों पर वर्दी पहनने का दबाव बनाते हैं, जबकि विभाग ने आज तक ड्रेस उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद सभी कर्मचारियों को एक समान राशि देने की मांग की, ताकि उनके सेवाकाल का सम्मान बना रहे।

इस मौके पर उप प्रधान सुशीला देवी, वरिष्ठ उप प्रधान उर्मिला देवी, सचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व जिला प्रधान बिरेंदर सिंह, पूर्व जिला सचिव जितेंद्र कुमार, राहुल दहिया, ब्लॉक खोल सचिव विक्रम, ब्लॉक नाहड़ प्रधान नवदीप अहलावत, ब्लॉक रेवाड़ी प्रधान सुरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp