
धारूहेड़ा: गांव महेश्वरी में जिला पार्षद की ओर से करीब 4 लाख की लागत से लगवाई गई स्ट्रीट लाइटें पिछले छह माह से बंद पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रात के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं और पूरे गांव की गलियां अंधेरे में डूबी रहती हैं। इससे लोगों को रात में पैदल चलने, वाहन चलाने और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।Rewari News
लोगों ने बताया कि करीब 9 माह पूर्व जिला पार्षद सुनीता की ओर से करीब 4 लाख की लागत से में 50 स्टीट लाइटे लगवाई गई थी। तीन माह तो लाइटे चली लेकिन फिहहाल 44 लाइटें छह माह से बदं पडी हुई है। इस लाइटों की देख रेख करने वाले जेई को तीन बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।Rewari News
ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात
पूर्व सरपंच जोंगद्र, कर्ण सिंह, देवेद्र, धमेंद्र ने बताश कि कई जगह पोलों पर बल्ब फुंके हुए हैं, जबकि कुछ में कनेक्शन ही खराब पड़ा है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। निवासियों ने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नइस दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि महेश्वरी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद रहना सुरक्षा के लिए गंभीर लापरवाही है।
धारूहेड़ा: महेश्वरी में बंद पडी स्ट्रीट लाइटें
ये भी पढ़ें:दिल्ली जयपुर हाईवे 48 बिलासपुर ओवरब्रिज कब होगा चालू, पढ़ें अपडेट
