रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: सेवानिवृत्त प्राचार्या शकुंतला यादव को भावभीनी विदाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News:  यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में प्राचार्या शकुंतला यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन कवर सिंह तथा अध्यापक…


धारूहेड़ा: यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या शकुंतला यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
धारूहेड़ा: यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या शकुंतला यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
Google News Follow us on Google

Rewari News:  यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में प्राचार्या शकुंतला यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन कवर सिंह तथा अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान महाबीर सिंह यादव समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।Rewari News

Advertisement

चेयरमैन कवर सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका अनुभव और ज्ञान जीवनभर समाज को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि शकुंतला यादव ने शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं और उम्मीद है कि आगे भी विद्यालय को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। महाबीर सिंह यादव ने भी शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम बताते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान होता है।

समारोह में विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया और छात्राओं की प्रस्तुति ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की शिक्षा स्तर, सांस्कृतिक गतिविधियों और संप्रेषण क्षमता की भी जमकर सराहना हुई। शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने प्राचार्या के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp