
रेवाड़ी (Best E News) रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए भले गांव वाइज किसानों के लिए बाजरा बेचने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान अपने गांव के निर्धारित दिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बाजरा मंडी में ला सकेंगे। खरीद उन्हीं किसानों की होगी, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है और जिनका रिकॉर्ड ई-खरीद पोर्टल पर सत्यापित हैं
टोकन के लिए मारामारी: रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए भले गांव वाइज किसानों को बुलाने की पहल ठीक है लेकिन मंडी में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंडी के दोनों गेटों पर टोकन कटवाने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। किसानों को टोकन लेने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही जन सुविधाएं भी नहीं है। किसानो का दुकानों से पैसे देकर पानी खरीदकर पीना पड रहा है। घंटो में धूप में लाईन में लगना पड रहा हैं।

सुबह आठ बजे से मंडी में ला सकेंगे बाजरा
किसानों से अपील की गई है कि वे बाजरे को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि खरीद के दौरान परेशानी न हो। गेट पास बनवाने के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।मार्केट कमेटी की ओर से कोसली व रेवाड़ी में बाजरे की खरीद के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार 19 से 24 अक्तूबर तक अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिनों में अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे। इसका उद्देश्य मंडी में फसल की आवक को व्यवस्थित करना और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने पहुंचे किसान परेशान, टोकन के लिए घंटों इंतजार
रेवाड़ी मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 19 अक्तूबर सोमवार को रेवाड़ी, चिताडूंगरा, बवाना गुर्जर, टीट, कुंडल, हरजीपुर, ढाणी सांतो, रोलियावास, आलियावास, माखरिया, राजपुरा ईस्तमुरार, धामलावास, तिहाड़ा, आनंदपुर, बगथला, साल्हावास, पांचौर, डवाना और सांपली गांवों के किसान फसल ला सकेंगे।
विज्ञापन
20 अक्तूबर मंगलवार को गोबिंदपुरी, आराम नगर, कनुका, भांडौर, पुन्सिका, नंगली गोधा, राजियाकी, गोलियाकी, गुमीना, खेड़ी मोतला, मुकंदपुर बसई, धामलाका, जांटी, जाटूवास, जलियावास, ड्योढ़ई, राजपुरा खालसा, धामलावास, पिथड़ावास, ढोकिया, डुमावास, गांगोली, घुड़ावास और बावल गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने के शेड्यूल जारी
21 अक्तूबर बुधवार को शेखपुर, नांगल शबाजपुर, खिजूरी (बावल), अलावलपुर (बावल), नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, बिदावास, जयसिंहपुर खेड़ा, चित्रपुरी, हुसैनपुर, खरखरी भीवा, दाना आलमपुर, नारायणपुर, लालपुर, बेरवाल, बधराना और प्रागपुरा गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
22 अक्तूबर को झांझनवास, पीवरा, पोखरपुर, कुतुबपुर मौला, कुतुबपुर जागीर, राजपुरा खालसा, रसुली, श्रीनगर, कुमरोथा, मायण, बिटोडी, सांझरवास, चांदूवास, रामसिंहपुरा, कसौला कसौली, कान माजरा, कालूवास, धारण और मोहम्मदपुर गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल रहेगा।
23 अक्तूबर शुक्रवार को बिशनपुर, नांगल उगरा, नांगल तेजू, साबन, हरचंदपुर, कालडावास, भैरामपुर भडंगी, खरखरी, आसरा का माजरा, राजगढ़, माजरी दूदा, रूद्ध, चिरहाड़ा और नरसिंहपुर गढ़ी गांवों के किसान अपनी फसल ला सकेंगे।
24 अक्तूबर शनिवार को ओढ़ी, खेड़ी धरचाना, रणसी माजरा, खुरमपुर, गुजर माजरी, कमालपुर (बावल), खेड़ी डालूसिंह, केशवपुर, सैदपुर उर्फ जैतपुर, भहरागपुर, भगवानपुर (बावल), रसियावास, जलालपुर, गोबिंदपुर (बावल), चौकी नंबर एक, सुठानी और सुठाना गांवों के किसान अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे।
ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में गांववाइज बाजरा खरीद शेड्यूल जारी, जानिए आज किन गांवो का है नंबर
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
