रेवाड़ी: दिल्ली जयपुर हाईवे पर रायल पेपर होटल में 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके फिल्म अभिनेता गोविंदा ‘हरियाणवी क्वीन’ प्रांजल दहिया और मशहूर कलाकार हैरी डागर भी अपनी परफॉर्मेंस से ग्लैमर का तड़का लगाएंगे।
बता दे कि रेवाड़ी के इतिहास में पहली बार आयोजित होने जा रही “Bollywood Dandiya Night 2026” में सुपरस्टार गोविंदा मुख्य आकर्षण होंगे। यह धमाकेदार कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इवेंट रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित रॉयल पेपर होटल एंड रिसॉर्ट्स (Royal Pepper Hotels & Resorts) में सजेगा। कायक्रम में रोचक बनाने के लिए गोविंदा के साथ-साथ इस डांडिया नाइट में ‘हरियाणवी क्वीन’ प्रांजल दहिया और मशहूर कलाकार हैरी डागर भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
जानिए किनको मिलेगी एट्री: रेवाड़ी में पहली बार आयोजित होने जा रही “Bollywood Dandiya Night 2026” में केवल कपन का ही एट्री मिलेगी। इतना ही नहीं यहां पर 6100 रूपए की टिकट ली जानी जरूरी है। बिना टिकट एंट्री पर प्रतिबंध् है। 12 साल से कम के लिए फीस 2100 रूपए रखी गई है।
